
डेमो पिक
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : इंटाली थानांतर्गत कांवेंट लेन स्थित एक मकान में लगी आग में महिला झुलस गयी। घायल महिला का नाम नजबी नफीसा (40) है। उसे सीएनएमसी अस्पताल से इलाज के बाद छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात जब महिला अपने घर में रसोई बना रही थी तभी रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गयी।