सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध को पत्नी स्वीकार नहीं कर पा रही थी। आरोप है कि सास और ननद से शिकायत करने पर उन लोगों से भी महिला को कोई मदद नहीं मिली। ऐसे में क्षुब्ध महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना ठाकुरपुकुर के महेशतल्ला ब्लॉक की है।
घर में महिला का फंदे से लटकता शव मिला
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिस महिला के साथ मृतका के पति का अवैध संबंध था, उसके घर पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पति के अवैध संबंध के कारण आए दिन दंपति के बीच झगड़ा होता था। लोगों के अनुसार बेटे के अनैतिक काम के बारे में जानकारी होने के बावजूद कभी भी उसकी मां ने उसे नहीं डांटा। मंगलवार की सुबह गृहवधू को फंदे से लटकता देख लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।