
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पारिवारिक विवाद को केन्द्र कर एक महिला के सिर पर लाठी से हमला किया गया। घटना हेयर स्ट्रीट थानांतर्गत बीबीडी बाग इलाके की है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मो. सब्जान को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 10 जनवरी तक जेल हिरासत में भेज दिया गया।