
हुगलीः कोन्नगर से बीते 21 अप्रैल को नवीन सिंह के लापता होने से पूरा परिवार चिंतित है। उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है। नवीन इलाहाबाद का निवासी है। उसकी पत्नी सरोज सिंह रेल की कर्मी है। पति के लापता होने की खबर से वह काफी परेशाना है। परिवार का रो-रोकर हाल बुरा है। 4 मार्च 2018 को उसका विवाह हुआ था। अपनी ड्यूटी की वजह से सरोज उत्तरपाड़ा में रहती हैं। 2021 में नवीन ने एक किराए के मकान में रहना शुरू किया। बड़ाबाजार इलाके में नवीन एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। दोनों की एक बेटी है। सरोज ने बताया कि सुबह तकरीबन 8.30 बजे ऑफिस जा रहा हूं कह कर नवीन घर से निकला था। शाम को 6.45 बजे बात हुई थी। उसने कहा कि वह हावड़ा में 6 नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ा है। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। परिवारवालों ने गुमशुदगी की शिकायत उत्तरपाड़ा थाना में दर्ज कराई है। इतने दिन होने के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चल पाने के कारण घर वाले काफी चिंतित हैं।