दक्षिण 24 परगना : भांगड़ थाना क्षेत्र के माधवपुर में अवैध संबंध के कारण पत्नी के प्रेमी पर हथियार से हमला करने की घटना घटी है। इस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक का नाम नजरूल गाजी है। वह पेशे से ऑटो चालक है। जानकारी के अनुसार खोकन मोल्ला नाम के एक व्यक्ति की शादी कई वर्ष पहले इलाके की एक महिला से हुई थी। दोनों का दांपत्य जीवन सही चल रहा था। ऐसे में महिला की पड़ाेस के एक युवक नजरूल गाजी से पहचान हुई। इस बीच महिला और नजरुल के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। इसकी जानकारी महिला के पति खोकन काे होने पर बवाल हो गया। इस समस्या को सुलझाने के लिए कई बार गांव में साॅलिसी सभा बुलाई गई। इस बीच महिला पति से तलाक लेकर अपने मायके में रहने लगी। बुधवार को खोकन किसी काम से सड़क से गुजर रहा था। इस बीच उसने एक गैराज के सामने ऑटो की सर्विस कराते हुए नजरूल गाजी को पाया। मौके को देख खोकन ने धारदार हथियार से नजरूल पर कई बार हमला कर दिया, जिससे वह रक्तरंजित हालत में सड़क पर गिर पड़ा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को पहले नलमुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत में सुधार नहीं होने पर उसे कोलकाता के पीजी अस्पताल में लाया। घटना के बाद खोकन मोल्ला फरार हो गया। पुलिस इस मामले की शिकायत दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। भांगड़ थाने के आईसी ने बताया कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भांगड़ में अवैध संबंध के कारण पत्नी के प्रेमी पर हमला
Visited 129 times, 1 visit(s) today