पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, पति गिरफ्तार

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत घाटाल थाना क्षेत्र के मनसुका इलाके में रहने वाली एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम स्वदेश दोलई है। घटना के बारे में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मल्लिका दोलई नामक एक महिला पर उसके पति ने ही मंगलवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस मामले को लेकर महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। सम्बंधित धाराओं के तहत मामला नामजद कर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का बुधवार को कोर्ट चालान किया। अदालत ने अभियुक्त को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना को लेकर अभियुक्त के खिलाफ ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने अभियुक्त को कड़ी सजा देने की मांग पुलिस से उठायी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

ईरान के कब्जे वाले जहाज से एक महिला सदस्य भारत वापस लौटीं

कोलकाता: ईरान के कब्जे में भारतीय क्रू मेंबर्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, ईरान द्वारा कब्जा किए गए कंटेनर शिप पर सवार आगे पढ़ें »

दिनभर की तेजी के बाद गिरकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज अच्छी शुरुआत के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ है। Sensex आज 0.62 फीसदी या 454.69 अंक की गिरावट आगे पढ़ें »

ऊपर