प्रस्तावित तालिका तैयार !
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : ब्लॉक स्तर पर तृणमूल का अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा, इसकी तालिका पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बंद्योपाध्याय तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 मई को की गयी पार्टी की बैठक में ही इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की बात कही थी। इसके लिए 20 मई तक का समय तय किया गया था। सूत्रों की माने तो तालिका को लेकर समीक्षा की जा रही है जो अभिषेक बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में किया जा रहा है। जल्द नामों की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों की माने तो स्थानीय विधायकों से नामों की सूची मांगी गयी है जिसके आधार पर ही अध्यक्ष के नाम का चयन किया जाएगा। इसमें दो बातों का खास ध्यान दिया जा रहा है कि प्रस्तावित व्यक्ति इलाके में कितना लोकप्रिय है तथा कार्य को लेकर वह कितना सक्रिय है।
कौन होगा तृणमूल का ब्लॉक अध्यक्ष, तय करेंगे अभिषेक
Visited 147 times, 1 visit(s) today