महानगर में पाकिस्तानी और चीनी गृहवधू की संख्या है कितनी?

डेटाबेस तैयार कर रही है पुलिस
विभिन्न इलाकों में मौजूद विदेशी नागरिकों की जानकारी एकत्रित कर रही है पुलिस
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में पाकिस्तानी गृहवधू की संख्या कितनी है? इसके अलावा चीन की रहनेवाली गृहवधू की संख्या कितनी है? उनका क्रियाकलाप क्या है ? अब कोलकाता पुलिस के खुफिया अधिकारी यह जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले में कोलकाता पुलिस की ओर से एक डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को पकड़ने के बाद कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग के अधिकारी इसे लेकर तत्पर हो गए हैं। उक्त महिला पर पाकिस्तानी खुफिया विभाग आईएसआई का मुखबिर होने का आरोप लगा था। नोएडा पुलिस ने महिला का फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस बीच महानगर के शेक्सपियर सरणी इलाके में एक विदेशी कॉन्सुलेट के सामने से एक पाकिस्तानी महिला को पकड़ा गया था। उक्त महिला के पास वैध पासपोर्ट , वीजा और अन्य दस्तावेज रहने के कारण करीब 24 घंटे तक पूछताछ के बाद उसे कोलकाता पुलिस के एसटीएफ अधिकारियों ने छोड़ दिया था। हालांकि खुफिया अधिकारी उक्त महिला की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार महिला के पासपोर्ट से संबंधित जानकारी एकत्रित करने का काम खुफिया अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। किस-किस देश के रास्ते वह कोलकाता पहुंची है, इसकी जानकारी भी पुलिस एकत्रित कर रही है। हाल ही में सीमा हैदर की घटना के बाद केंद्रीय खुफिया विभाग ने सभी राज्यों की पुलिस को इसके प्रति सतर्क किया है। इसी के तहत कोलकाता पुलिस को भी सतर्क किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महानगर के विभिन्न इलाकों में कई पाकिस्तानी महिलाएं रहती हैं जो वर्तमान में कोलकाता के रहनेवाले व्यक्ति की पत्नी हैं। इनमें से कुछ महिलाएं कई वर्षों से कोलकाता में रहती हैं लेकिन अभी भी उनके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं। उन्हें अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट की मियाद बढ़ानी पड़ती है। इसके लिए कोलकाता पुलिस का एक विशेष विभाग भी है। अब से कोलकाता में रहनेवाली पाकिस्तानी महिला कहीं नौकरी करती हैं या नहीं, अगर करती हैं तो किस जगह पर और कैसी नौकरी करती हैं? इस पर पुलिस की टीम नजर रख रही है। अपने रिश्तेदारों से उक्त महिलाएं बात करने के लिए पाकिस्तान फोन करती हैं। ऐसे में उक्त रिश्तेदारों के परिचय के बारे में भी अधिकारी पता लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस की ओर से पाकिस्तानी गृहवधू का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। ठीक इसी तरीके से बंगाल से चीन पढ़ने जाने वाले कई छात्र चीन की लड़कियों से शादी करते हैं। बाद में वे लोग बंगाल और कोलकाता में आकर रहने लगते हैं। ऐसे में उन चीनी महिलाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चीनी महिलाओं को लेकर भी डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस काम के जरिए पुलिस यह पता लगाएगी कि इनमें से कोई उन देशों के लिए गुप्तचर का काम कर रहा है या नहीं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान, ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे वनडे मैच में सूर्य कुमार यादव का तूफान देखने को मिला है। आगे पढ़ें »

ऊपर