मंत्री साधन पांडे की तबीयत बिगड़ी, ICU में एडमिट

कोलकाता : वरिष्ठ टीएमसी नेता और मंत्री साधन पांडे की तबीयत शुक्रवार रात को बिगड़ गई। उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे आईसीयू में हैं। बताया जा रहा है कि 70 साल के साधन पांडे के फेफड़ों में इंफेक्शन है।

साधन पांडे की बेटी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ थी और खांसी थी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें निमोनिया होने का पता चला। पांडे 9 बार के विधायक हैं।

सीटी स्कैन में संक्रमण का पता चला
श्रेया पांडे ने कहा, हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि उनका ब्रेन सही ढंग से काम कर रहा है। हालांकि, सीटी स्कैन में फेफड़ों में संक्रमण का पता चला। हम उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

वॉरेन बफे के भरोसेमंद दिग्गज निवेशक चार्ली मुंगेर का निधन

नई दिल्ली: अमेरिका के बड़े निवेशक और दुनिया की जानी मानी इन्वेस्टिंग फर्म बर्कशायर हाथवे के वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर का मंगलवार देर रात 99 साल की आगे पढ़ें »

सुरंग से निकले श्रमिकों को मिलेगी 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, इन्होंने किया ऐलान

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग से निकाले गए श्रमिकों को बुधवार को श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें एक-एक आगे पढ़ें »

ऊपर