नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला की अस्वाभाविक मौत

बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता विभाग के पीछे मिला महिला का शव
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्रसूता विभाग के पीछे से एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका का नाम अछिया बीबी (37) है। वह उत्तर 24 परगना के संदेशखाली की रहनेवाली थी। गत 26 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती होने के बाद उस दिन ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया था। वह रविवार की दोपहर लापता हो गयी थी। उसका शव अस्पताल के प्रसूता विभाग के पीछे से मिला है। परिजनों का आरोप है कि अछिया का हाथ पीछे से बंधा हुआ था, हालांकि पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला। ऐसे में इस घटना को लेकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोलकाता पुलिस के होमीसाइड शाखा के अधिकारी और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी पहुंचे थे। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गत 26 अक्टूबर को संदेशखाली की रहनेवाली अछिया बीबी को प्रसव पीड़ा के साथ नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दिन उसने बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद उसकी बहन उसके साथ अस्पताल में रहती थी। आरोप है कि रविवार की दोपहर डेढ़ बजे महिला की बहन कपड़ा धोने के लिए बगल के शौचालय में गयी। आरोप है कि इस दौरान अछिया अपने वार्ड से निकली और शौचालय की ओर गयी। महिला के शौचालय की तरफ जाने की तस्वीर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस बीच जब महिला की बहन वापस वार्ड में लौटी तो उसने अछिया को गायब पाया। इसके बाद वह उसे खोजने लगी। अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में लोगों ने खोजबीन चालू कर दी। इसके बाद ही लोगों ने बेनियापुकुर थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करायी। ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला बाथरूम के पास बनी खिड़की के जरिए कार्निश तक पहुंची और फिर वहां से नीचे कूद गयी। प‌ुल‌िस का अनुमान है कि महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्राथमिक तौर पर पता चला है कि ऊंचाई से गिरने के कारण महिला की मौत हुई है। उसके रिब्स और स्पाइनल कॉर्ड में फ्रैक्चर हुआ है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

श्रीरामपुर : कल्याण ने कंचन को गाड़ी से उतारा

श्रीरामपुर : पश्चिम बंगाल की श्रीरामपुर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। उससे पहले उम्मीदवार प्रचार अभियान में जुटे आगे पढ़ें »

ऊपर