सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में एक वृद्ध की अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना पर्णश्री थानांतर्गत इंदिरा देवी रोड की है। मृतक का नाम शत्रुघ्न पांडेय है। उक्त वृद्ध काफी दिनों से बीमार था। उसे विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त वृद्ध का बेटा और बेटी दोनों काम के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। शत्रुघ्न अकेले ही किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार की सुबह मकान मालिक जब वृद्ध को बुलाने गए तो उसका जवाब नहीं मिला तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वृद्ध को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पर्णश्री में वृद्ध की अस्वाभाविक मौत
Visited 50 times, 1 visit(s) today