
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ कोलकाता पुलिस की ओर से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को फूलबागान थानांतर्गत दो अलग-अलग इलाकों में चल रहे हुक्का पार्लरों पर एआरएस की टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। शनिवार को सभी अभियुक्तों को सियालदह कोर्ट में पेश करने पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। विस्तृत खबर के लिए पढ़े कल का सन्मार्ग।