हावड़ा : बाली में मात्र 3 घंटे के अंतराल में दो शवों के बरामद होने से सनसनी फैल गयी। पहली घटना दोपहर 3 बजे की है जहां बाली के डिंग सावपाड़ा इलाके में एक बंद घर से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान देवज्योति चक्रवर्ती के नाम से हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी मां व बहन के साथ रहता था और बेरोजगार था। इसके कारण उसने आत्महत्या की है। इधर बाली के रासबाड़ी में शाम को 6 बजे गंगाघाट की सीढ़ी पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। अनुमान लगाया जारहा है कि वह गंगा में डूब गया होगा और बहकर वह सीढ़ी पर आ गया। उसकी पहचान नहीं हो पायी है।
मुख्य समाचार
कोलकाता: ईरान के कब्जे में भारतीय क्रू मेंबर्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, ईरान द्वारा कब्जा किए गए कंटेनर शिप पर सवार आगे पढ़ें »
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज अच्छी शुरुआत के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ है। Sensex आज 0.62 फीसदी या 454.69 अंक की गिरावट आगे पढ़ें »