जगदल में दिनदहाड़े तृणमूल नेता को मारी गोली

Fallback Image

हमलावरों ने तृणमूल नेता को लक्ष्य कर दो बम भी फेंके
सीपी और विधायक ने किया घटनास्थल का दौरा
जेल से दिए गए हैं मेरे हत्या के निर्देश- घायल तृणमूल नेता
सन्मार्ग संवाददाता
जगदल : रविवार को जगदल थानांतर्गत पालघाट इलाके में दिनदहाड़े एक तृणमूल नेता को गोली मार दी गयी। आरोप है कि तृणमूल नेता को लक्ष्य कर दो बम भी फेंके गए। घायल तृणमूल नेता का नाम अशोक साव है। वह वार्ड नं. 12 के तृणमूल अध्यक्ष है। हमलावरों की फायरिंग में एक गोली अशोक की पीठ को छू कर निकल गई। इसमें अशोक साव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अशोक के समर्थकों ने जगदल थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। घटना की खबर पाकर के विधायक सोमनाथ श्याम थाने पहुंचे और परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही अभियुक्त गिरफ्तार होंगे।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तृणमूल नेता अशोक साव जब अपने घर से बाजार की तरफ जा रहे थे तभी पालघाट इलाके में बाइक सवार 4 हमलावरों ने उन्हें लक्ष्य कर 6 राउंड फा.रिंग की। आरोप है कि अभियुक्तों ने दो बम भी चार्ज किए। हमले मेंएक गोली अशोक की पीठ को छू कर निकल गई। इसमें अशोक साव घायल हो गए। तृणमूल नेता का आरोप है कि अभियुक्त उनकी हत्या करने के उद्देश्य से यह हमला किए थे जिसमें वह बाल-बाल बच गए । यह कोई राजनीतिक तनाव की वजह से नहीं है बल्कि इलाके में कुछ समाजविरोधी अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया की उनकी हत्या की कोशिश क्यों की गई इस बारे में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की साजिश जेल में ही रची गई है। किसी के निर्देश पर ही इलाके में सक्रिय समाजविरोधियों ने ऐसा किया है। थाने के निकट ही हुई इस गोलीबारी बमबारी को केंद्र कर इलाके में भारी तनाव फैल गया। अशोक के समर्थकों ने जगदल थाने के सामने घेराव कर प्रदर्शन भी किया । इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि फिर एक बार यहां पर इस तरीके से गोलीबारी और बमबारी होने से वे लोग आतंकित हो उठे हैं। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे तृणमूल नेता प्रियांगू पांडेय ने आरोप लगाया कि अशोक इलाके में कुछ लोगों के आसामाजिक क्रिया कलापों का प्रतिवाद करता है इस कारण की उसे निशाना बनाया गया है। इस विषय में बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि समाजविरोधियों को रोकना ही यहां सबसे ज्यादा जरूरी है अन्यथा भाटपाड़ा में कभी भी शांति स्थापित नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी के नेताओं को भी यह सोचने की जरूरत है कि वह किसी भी तरीके से समाजविधियों को संरक्षण ना दें क्योंकि इससे कभी भी माहौल नहीं बदलेगा। ये लोग उन्हें भी काम भी नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि गत दिनो अरमान की दुकान पर किसी के साथ कुछ लोगों का विवाद हुआ था। उस लड़ाई के परिणाम स्वरूप ही इसदिन गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, पुलिस की ओर से इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जिससे अभियुक्तों को चिन्हित किया जा सके। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
क्या कहा बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर ने
घटनास्थल का दौरा करने के बाद बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर आलोक राजोरिया ने कहा कि अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है। साथ ही घटना के पीछे के कारणों को लेकर हमे कुछ क्लू भी मिले हैं । जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रही बात जेल से हत्या की योजना को लेकर गे आरोप की तो इस बारे में अशोक से पूछताछ के बाद उस दिशा में भी छानबीन की जाएगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

इंडिगो भरेगी अब ऊंची उड़ान, 30 एयरबस ए350 का दिया ऑर्डर

नई दिल्ल: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है। अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार कर आगे पढ़ें »

ऊपर