अब यात्रियों को बैंकॉक जाने के लिए फुल वैक्सीनेशन की जरूरत नहीं

Fallback Image

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता से बैंकॉक जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब यात्रियों को बैंकॉक जाने के लिए फुल वैक्सीनेशन की जरूरत नहीं है। हाल ही में थाईलैंड की सरकार ने पर्यटकों व सभी यात्रियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया था। इस कारण अचानक कोलकाता से जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गयी थी। कोलकाता से बैंकॉक व फुकेट के लिए कुल 6 उड़ानें संचालित होती हैं। इनमें से एक थाई एयरवेज एयरलाइंस भी है। एयरलाइंस सूत्रों की माने तो नये नियम के आने के बाद अचानक 50 फीसदी यात्रियों की संख्या में गिरावट हुई थी। इससे पहले कोलकाता से बैंकॉक जाने वाली उड़ानें फुल रहा करती थीं, लगभग 80 से 90 फीसदी यात्री इन उड़ानों में यात्रा करते थे। इसके बाद अचानक थाईलैंड सरकार ने डबल वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया था। इससे यहां से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
10 हजार डॉलर का हेल्थ इंश्योरेंस करवाना होगा यात्रियों को
इस बारे में ट्रैवेल एजेंट्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया, ईस्ट के सेक्रेटरी व एयरकॉम ट्रैवेल्स के चेयरमैन अंजनी धानुका ने बताया कि थाई सरकार के इस नये फैसले का सभी ने स्वागत किया है। अब डबल वैक्सीनेशन के स्थान पर हेल्थ इंश्योरेंस को अनिवार्य किया गया है। 10 हजार डॉलर का हेल्थ इंश्योरेंस यात्रियों को करवाना पड़ेगा। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 8 लाख के आसपास है। इस इंश्योरेंस के लिए यात्रियों को 700 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह इंश्योरेंस 7 दिनों के लिए अतिरिक्त करवाना पड़ेगा। भारत सहित कई देशों द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों के बाद थाईलैंड ने अपने पर्यटन नियमों में बदलाव किया था। इसमें वैक्सीनेशन प्रमाणपत्रों को अनिवार्य किया गया था। वहीं भारत ने भी थाईलैंड , चीन व जापान सहित 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर कड़ाई की है। इन देशों से आने वालों को यहां आने से पहले कोविड निगेटिव रिपोर्ट पोर्टल पर सबमिट करना पड़ रहा है।

Visited 71 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Likes-Comments के लिए चलती कार के दरवाजे से लटका शख्स, दंग करेगा खौफनाक स्टंट का Video

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की चाह में लोग आए रोज ही कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चाओं का आगे पढ़ें »

ऊपर