सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में चल रहे हुक्का पार्लरों के खिलाफ कोलकाता पुलिस की ओर से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की रात को कसबा थानांतर्गत राजडांगा मेन रोड स्थित हुककैफे नामक हुक्का पार्लर में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने पाया कि वहां पर कई ग्राहक बैठकर हुक्का पी रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने हुक्का पार्लर के मैनेजर विश्वजीत साहा को गिरफ्तार कर लिया। वहां से हुक्का के 4 सेट बरामद किए गए हैं। विस्तृत खबर के लिए पढ़े कल का सन्मार्ग।
कसबा के हुक्का पार्लर में छापा, मैनेजर गिरफ्तार
Visited 57 times, 1 visit(s) today