कोलकाताः आज रात लगभग 8 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे। यहां भाजपा के सभी स्तरीय पदाधिकारियों (जिला, मंडल एवं सभी मोर्चों) को उपस्थित रहने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि अमित शाह सबके साथ अहम बैठक कर सकते हैं। इस दौरान उत्तर कोलकाता जिला भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों के जिलों, मंडलों और मोर्चों को पूरी ताकत के साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।