
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सर्वे पार्क थानांतर्गत कालिकापुर रोड स्थित मकान में एक अधेड़ का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतक का नाम उत्तम मंडल (57) है। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात उत्तम को कमरे के अंदर फंदे से लटकता देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि उत्तम अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ रहता था। वह ट्यूशन पढ़ाता था।