
स्कूलों में छुट्टी से बच्चों का मौज
बैंक मुहर्रम व स्वतंत्रता दिवस पर रहेंगे बंद
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सरकारी बाबुओं के लिए यह महीना खास है। छुट्टियां इतनी हैं कि उनकी बल्ले बल्ले है। मौज स्कूली बच्चों का भी है। बैंकों में भी अन्य महीने की तुलना में इस महीने अधिक छुट्टियां हैं। इस महीने में सरकारी कर्मचारियों को 11 दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। इन छुट्टियों में त्योहार व शनि व रविवार वीकेंड भी शामिल हैं। इसके साथ ही बैंकों, स्कूलों में भी छुट्टी है। अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 11 दिन छुट्टी रहने वाली है। कई सारे त्यौहार पड़ रहे हैं, इनमें मुहर्रम, जन्माष्टमी शामिल हैं। 15 अगस्त को स्वंतत्रता दिवस है। वहीं स्कूलों में छुट्टी से बच्चों का भी मौज है। हालांकि रक्षाबंधन में सरकारी छुट्टी नहीं।
ये पड़ेंगी छुट्टियां
8/9 अगस्त – मुहर्रम
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त – जन्माष्टमी
वीकेंड छुट्टियां
6 अगस्त शनिवार
7 अगस्त रविवार
13 अगस्त दूसरा शनिवार
14 अगस्त रविवार
20 अगस्त तीसरा शनिवार
21 अगस्त रविवार
27 अगस्त चौथा शनिवार
28 अगस्त रविवार
कर सकते हैं ये प्लान
6 – 7 अगस्त को शनिवार – रविवार साप्ताहिक अवकाश है। 8 या 9 को मुहर्रम की छुट्टी है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है। 13 अगस्त को दूसरा शनिवार, 14 अगस्त को रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में कई लोग घूमने का योजना बना रहे हैं।