
उलूबेड़िया में घटी घटना, लोग बचाने की बजाये बनाने रहे वीडियो
हावड़ा : जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हो जहां पर देवी की पूजा की जाती है। वहीं पर महिलाओं से असभ्यता की जा रही है। यह घटना हावड़ा के उलुबेरिया थाना क्षेत्र की है। जहां पर इंसानियत भी शर्मशार होती नजर आयी। कुछ युवकों द्वारा जब महिला की पिटाई की जा रही थी तो लोग उसे बचाने की बजाये उसका वीडियो बना रहे थे। दरअसल विश्वविद्यालय की छात्रा से सड़क पर कुछ युवक अश्लील हरकत कर रहे थे। इसके बाद उसकी मां ने जब उनका विरोध किया तो युवती की मां को युवकों ने सरेआम सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। महिला को गंभीर हालत में उलुबेरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान आये हैं। महिला गंगारामपुर की रहनेवाली है। महिला का दावा है कि जब युवकों ने उस पर हमला किया तो आसपास कई लोग थे। लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। शिकायतकर्ता ने कहा कि’आरोपी युवकों ने गुपचुप तरीके से पड़ोस के तालाब में महिलाओं के नहाने के दृश्य भी रिकॉर्ड किया। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही थी तब जाकर महिला ने इसका विरोध किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।