
कोलकाताः कड़ाके की ठंड के चलते कोलकाता में भी तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया है। आज इस सीजन का सबसे ठंडा दिन हैप्। तेज हवाओं के चलते लोगों की परेशानी बहुत बढ़ गई है। कोलकाता में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस था। दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है।
2018 में 10 डिग्री से कम रहा था तापमान
इससे पहले जनवरी 2018 में आखिरी बार कोलकाता में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया था। पिछले 10 साल में यह दूसरी बार है जब कोलकाता का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा है। बीते दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह के अंत तक तापमान में और गिरावट आ सकती है। हाड़ कंपा देने वाली ठंडी के चलते कोलकाता सहित अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावत आई है। कलिम्पोंग में जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण पुरुलिया में यह 6.2 डिग्री तक गिर गया।