
महानगर का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक
हीट स्ट्राेक से जादवपुर की छात्रा की मौत
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाताः मंगलवार की दोपहर कोलकाता में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। क्षेत्रीय मौसम विभाग, अलीपुर का कहना है कि फिलहाल जिलों में पड़ रहे ताप प्रवाह से राहत के आसार नहीं हैं। आसनसोल में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारी संजीव बंद्योपाध्याय ने कहा कि दक्षिण बंगाल में गर्मी जारी रहेगी। दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, पश्चिम और पूर्व बर्दवान, बीरभूम जिले सबसे अधिक भीषण गर्मी से प्रभावित हैं। दक्षिण बंगाल में गुरुवार तक लू चलेगी। दूसरी तरफ जादवपुर विद्यापीठ की एक छात्रा की लू लगने से मौत हो गई। ऐसा छात्र के परिजनों का कहना है। पूरी घटना से परिवार में मातम छाया है।
विस्तृत के लिये देखें कल का सन्मार्ग