
बारासात : शुक्रवार की सुबह बारासात स्टेशन के 3 नंबर प्लेटफार्म पर ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला को लेबर होने की खबर पाकर बारासात स्टेशन पर ही ड्यूटी संभाल रही एलएसआई ममता कुमारी अन्य स्टाफ के साथ वहां पहुंची। उन्होंने महिला की मदद करते हुए उसे बारासात बारासात सरदार के लेबर वार्ड में भर्ती करवाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मां व बच्चे को स्वस्थ्य बताया है।