आज से शुरू हो रहा है विधानसभा का शीतकालीन सत्र

सन्मार्ग संवाददाता
काेलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज 18 नवंबर से शुरू हो रहा है जो कि 30 नवंबर तक चलेगा। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किये जायेंगे। संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि अब तक यह तय किया गया है कि शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में 4 विधेयक पेश किए जाएंगे जिनमें से 3 संशोधन विधेयक हैं जो कराधान कानूनों और नगर निगम मामलों के विभाग से संबंधित हैं। विधानसभा के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र में वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल 2022, वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल अमेंडमेंट बिल 2022, इसके बाद 23 नवंबर को वेस्ट बंगाल टेक्सेशन लॉ अमेंडमेंट बिल, प्राइवेट फिशरीज प्रोटेक्शन बिल (रिपिलिंग बिल) 2022 पेश होंगे। इनके अलावा भी कई बिल इस सत्र में आयेंगे।
राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा उठा सकती है भाजपा
हाल में ही मंत्री अखिल गिरी द्वारा राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है जिस पर भाजपा राज्यभर में मुखर है। माना जा रहा है सदन में भी भाजपा इस मुद्दे को उठा सकती है। विधानसभा में भाजपा के परिषदीय दल के नेता मनोज टिग्गा ने कहा कि 21 नवंबर को हमलोगों की एक अहम बैठक होगी जिसमें विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी भी रहेंगे। उस बैठक में आगे की रणनीति तय होगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

पापा बनने वाले हैं मिर्जापुर फेम विक्रांत मैसी

मुंबई : मिर्जापुर फेम विक्रांत मैसी पापा बनने वाले हैं। रविवार को एक्टर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी आगे पढ़ें »

ऊपर