दिनभर खिली रही धूप, मगर ठिठुरन जारी

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : रविवार को कोलकाता का 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पहले की तुलना में भले ही तापमान बढ़ा है मगर ठिठुरन जारी है। सुबह से ही धूप खिली रही मगर हवा चलने के कारण लोगों को काफी ठंड की अनुभूति होती रही। शाम और रात में ठंड काफी बढ़ गयी। अलीपुर मौसम विभाग के डायरेक्टर गणेश दास ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक कोलकाता का तापमान इसी तरह रहेगा। वहीं जिलों में ठंड बढ़ेगी। बता दें कि गत गुरुवार को कोेलकाता का तापमान 12 डिग्री के आस-पास रहने के बाद शुक्रवार को 10 डिग्री पर जा पहुंचा था। शनिवार काे कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 3 डिग्री सेल्सियस कम था।

शेयर करें

मुख्य समाचार

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

बेटी की हत्या पर बोले कांग्रेस नेता, ‘बढ़ रहा लव जिहाद, फैयाज ने ली जान’

हुबली: कर्नाटक के हुबली जिले में बीवीबी कॉलेज कैंपस में गुरुवार(18 अप्रैल) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ(23 साल) की मुस्लिम युवक आगे पढ़ें »

ऊपर