महानगर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड

12.1 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाताः राज्य में सर्दी का लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। महानगर में भी हाल के दिनों में तापमान में कमी आई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसने कई साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अलीपुर मौसम ‌विभाग के निदेशक जी.के.दास ने बताया कि फिलहाल तापमान इसी प्रकार रहेगा। इस साल जनवरी महीने के अंत में इस प्रकार के मौसम के होने से शहरवासी काफी सर्दी महसूस कर रहे हैं। महानगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
इससे पहले 2013 को इस तारीख में कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
29 जनवरी को महानगर में न्यूनतम तापमान
साल-न्यूनतम तापमान
2021-13
2022-12.1
2013-10.7
2004-12.1
2008-12.0
1970-10.8
2001-12.2
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शेयर करें

मुख्य समाचार

गेहूं की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने शुरू की ई-निलामी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बीते 9 अगस्त को खुला बाजार बिक्री योजना शुरू की थी। यह योजना खाद की कमी को नियं‌त्रित करने के आगे पढ़ें »

Kolkata – Digha Bus Accident : दीघा जा रही थी बस, अचानक …

दीघा: कोलकाता से दीघा जा रही एक निजी एसी बस बड़े अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना गुरुवार की रात दीघा प्रवेश करने से आगे पढ़ें »

ऊपर