पतंग के साथ उड़ गया आदमी !

कोलकाता : पतंगबाजी के शौक ने एक श्रीलंकाई की जान खतरे में डाल दी। एक बड़ी पतंग उड़ाने की कोशिश कर रहा व्यक्ति तेज हवा में पतंग के साथ ही करीब 40 फीट तक ऊपर उड़ गया।
इतनी ऊंचाई से गिरा, गंभीर चोट नहीं आई
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो चुका है। इसमें पतंग की डोर से लटका हुआ एक आदमी दिखाई दे रहा है, जिसका नाम नादरस मनोहरन है। मनोहरन लगातार हवा में ऊपर उठता जा रहा है। कुछ लोग उसके पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं। वो लटके हुए व्यक्ति से डोर छोड़ने को कह रहे हैं। काफी देर तक मनोहरन डोर से लटका रहा और जब उसके हाथ थक गए तो उसने डोर छोड़ दी। जमीन पर गिरने के बाद मनोहरन कुछ देर तक दर्द की वजह से वहीं पड़ा रहा। ताज्जुब की बात यह है कि कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ टहलता हुआ वहां से निकल गया। मनोहरन को पेंट पेड्रो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्रीलंका में परंपरागत खेल है पतंगबाजी
जाफना में थाई पोंगल पर पतंगबाजी की तैयारियां चल रही हैं, जो कि जनवरी के महीने में होना है। थाई पोंगल पर बड़ी तादाद में श्रीलंकाई दोस्तों और परिवार के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हैं। यह यहां का परंपपरागत खेल है। अभी इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसी दौरान मनोहरन के साथ यह हादसा हुआ।
ताइवान में भी हुआ था हादसा, उड़ गई थी 3 साल की लड़की
पिछले साल ताइवान में पतंग महोत्सव के दौरान एक बच्ची पतंग की पूंछ में फंस गई थी और हवा में उड़ने लगी। उसे बाद में बचा लिया गया। उसे मामूली चोट लगी। कई बार गोता लगाने के बाद वह जब नीचे की तरफ आई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

पापा बनने वाले हैं मिर्जापुर फेम विक्रांत मैसी

मुंबई : मिर्जापुर फेम विक्रांत मैसी पापा बनने वाले हैं। रविवार को एक्टर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी आगे पढ़ें »

ऊपर