
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मां फ्लाईओवर पर पतंग के धागे की चपेट में आने एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना करया थानांतर्गत 4 नं. ब्रिज के निकट की है। घायल व्यक्ति का नाम संजय हवलादार है। वह न्यूटाउन के सुलंगुड़ी का रहनेवाला है। हादसे में उसका नाक और चेहरे का अन्य हिस्सा कट गया। उसे इलाज के लिए सीएनएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर ढाई बजे संजय हवलादार जब अपनी बाइक पर घर लौट रहा ता तबी मां फ्लाईओवर पर पतंग का धागा आकर उसके चेहरे मे फंस गया। हादसे में उसका नाक और आंख के ऊपर का हिस्सा कट गया। रक्तरंजित अवस्था में घायल व्यक्ति को सीएनएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।