
दुर्गापुर : दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित एक ब्यूटी पार्लर के आड़ में देह व्यापार करने के खिलाफ पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर चार महिला, तीन पुरुष समेत मालिक को गिरफ्तार किया। दुर्गापुर थाना प्रभारी सोमेन ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार की रात ब्यूटी पार्लर में छापामारी की गई। सिटी सेंटर एवं बंगाल अंबुजा में विभिन्न ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।