पत्नी की हत्या कर अभियुक्त पहुंच गया खड़दह थाना

7 महीने पहले दंपति ने किराये पर घर लेकर रहना किया था शुरू
खड़दह : पारिवारिक अशांति के कारण पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर अभियुक्त पति ने खड़दह थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। गुरुवार को यह घटना सोदपुर के सुभाषनगर इलाके में घटी जिसको केंद्र कर इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका का नाम लक्ष्मी जाना है। अभियुक्त का नाम राजकुमार जाना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 7 महीने पहले दोनों पति-पत्नी ने यहां किराये पर घर लिया था। उनके साथ और कोई नहीं रहता था। दोनों को प्रायः ही झगड़ते हुए सुना जाता था। गुरुवार भी दोनों में झगड़ा हुआ और तभी राजकुमार ने लक्ष्मी का गला घोंट दिया। वहीं दूसरी ओर अभियुक्त ने आत्मसमर्पण करने के साथ ही थाने में हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आगे की छानबीन के क्रम में लक्ष्मी का शव बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही इस हत्या के कारणों को लेकर भी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध की सभी तिथियां और विधि

नई दिल्ली : पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से शुरू होकर पितृमोक्षम अमावस्‍या तक चलते हैं। 29 सितंबर यानी कल से आगे पढ़ें »

ऊपर