कोलकाता में लुढ़का पारा, पहुंचा 15 डिग्री सेल्सियस

इस साल का सबसे ठंडा दिन हुआ रिकार्ड, दार्जिलिंग व पानागढ़ में सबसे कम रहा तापमान
कोलकाता : कोलकाता में तापमान में काफी गिरावट आई है। इस सीजन में पहली बार पारा 15 डिग्री तक आया है। कोलकाता में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जो मौजूदा सीजन में सबसे ठंडा है। कोलकाता और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से काफी ठंड पड़ रही है। सुबह और रात में कमोबेश ठंड का अहसास हो रहा है। जिले में तापमान पारा और नीचे है। दार्जिलिंग में 8 डिग्री सेल्सियस तो पानागढ़ में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, गत शनिवार को कोलकाता में सबसे ज्यादा तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कोलकाता और आसपास के इलाकों में तापमान ऐसा ही बना रहेगा। पारे में उतार-चढ़ाव की अधिक संभावना नहीं है। मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। सुबह सर्दी का मिजाज रहेगा। रात में भी ठंड का अहसास होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि फिलहाल शहर या जिले में बारिश के आसार नहीं हैं. पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। कोलकाता में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीपुर के मौसम कार्यालय से जानकारी दी गई कि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में काफी गिरावट आएगी। उस पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पारा 1 डिग्री गिरकर 15 पर आ गया।
कहां पर कितना रहा तापमान
दार्जिलिंग : 8 डिग्री सेल्सियस
पानागढ़ : 10.6 डिग्री सेल्सियस
बहरमपुर : 12 डिग्री सेल्सियस
पुरूलिया : 12.1 डिग्री सेल्सियस
बर्दवान : 12.8 डिग्री सेल्सियस
कैनिंग : 14.4 डिग्री सेल्सियस
बांकुड़ा : 14.4 डिग्री सेल्सियस
दीघा : 15 डिग्री सेल्सियस
मालदह : 16.5 डिग्री सेल्सियस

शेयर करें

मुख्य समाचार

आखिरकार अनुब्रत पहुंचे तिहाड़

बेटी को जल्द एक और नाटिस भेजेगी ईडी सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : मवेशी तस्करी मामले में बीरभूम के हेवीवेट टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल आखिरकार तिहाड़ जेल पहुंच आगे पढ़ें »

माता रानी हर अधूरी इच्छा जल्द करेंगी पूरी! नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा

कोलकाता : नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। मां का वाहन वृषभ है। मां शैलपुत्री को हिमालयराज आगे पढ़ें »

ऊपर