मानिकतल्ला में किशोर का फंदे से लटकता शव मिला

कोलकाता : मानिकतल्ला थानांतर्गत हरीश नियोगी रोड स्थित मकान की खिड़की के ग्रील के जरिए किशोर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतक का नाम दीप कामिला (16) है। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात किशोर को घर के खिड़की ग्रील में किशोर को फंदे से लटकता देख परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह कक्षा 11 वीं का छात्र था। दो वर्ष उम्र में उसकी मां की मौत हो गयी थी। मां की मौत के बाद से वह मामा के घर में रहता था। कुछ दिनों पहले ही वह मामा के घर के लोगों केसाथ उत्तराखंड घूम कर लौटा था। हालांकि उसने आत्महत्या क्योंकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु है रहस्य, जयंती पर जानें जीवन से जुड़ी बातें

नई दिल्ली : भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन आदर्श भी है और संघर्षपूर्ण भी। जब प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आगे पढ़ें »

ऊपर