सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बेहला थानांतर्गत राजा राम मोहन राय रोड में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम गोविंद सरकार है। वह पेशे से पाइप मिस्त्री है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी कि 8 महीने पहले अभियुक्त गोविंद ने उसकी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि अभियुक्त के दुष्कर्म करने की वजह से किशोरी गर्भवती हो गयी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। ऐसे में पुलिस ने पीड़िता को होम में रखने की व्यवस्था की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त गोविंद को गिरफ्तार किया।
बेहला में किशोरी से दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार
Visited 124 times, 1 visit(s) today