दक्षिण 24 परगना: बकखाली की एक नदी में नहाने के दौरान एक किशोर के डूबने से उसकी मौत हो गई। उसका नाम साकिब लस्कर (10) है। वह कक्षा पांचवीं का छात्र था। वह उस्ती थाना क्षेत्र के उत्तर कुसुम का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रविवार को वह अपने ट्यूशन शिक्षक के साथ बकखाली में पिकनिक करने गया था। इस पिकनिक में 23 किशोर शामिल थे। इस बीच साकिब अपने साथियों के साथ नहाने के लिए बकखाली की नदी में गया। इसके बाद उसका पता नहीं चल पाया। ट्यूशन शिक्षक ने घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस की मदद से रविवार की शाम से किशाेर को तलाशा गया। सोमवार की सुबह थाने के पास नदी तट से उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद घटना की सूचना मृतक के अभिभावकों को दी गई। इस घटना से उस्ती इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सागर के एसडीपीओ देवांजन चट्टोपाध्याय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
बकखाली में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत
Visited 89 times, 1 visit(s) today