
दक्षिण 24 परगना : किशोरी ने अनबन के कारण प्रेमी को वीडियो कॉल कर गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह कामरावाद गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ती थी। यह घटना सोनारपुर थाना क्षेत्र के कामरावाद भौमिक पाड़ा इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर के पास के किशोर से 3 साल से प्रेम करती थी। इस बीच किशोर का एक अन्य किशोरी से सम्पर्क हो गया था। इस कारण किशोरी का अपने प्रेमी से अनबन हुई। इसके बाद दोनों के बीच शनिवार की सुबह जोरदार विवाद हुआ। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर प्रेमी को वीडियो कॉल किया और गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली।