
कोलकाताः कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने विमान वापस लौटाने का फैसला किया। इस विमान में 156 यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट ने शुक्रवार को करीब 10 बजे कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन पायलट ने एटीसी को सूचना दी कि विमान में तकनीकी खराबी है, इसलिए वह वापस विमाना लौटाना चाहता है। इसके बाद टेक ऑफ के कुछ क्षणों बाद ही फ्लाइट को वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में 156 यात्री सवार थे। अब कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है और इंजीनियर्स की टीम तकनीकी खराबी के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है।