टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ बंगाल” (टैब) के कार्यक्रम का उद्घाटन करते सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश राजेश बिंदल, सैल्स टैक्स के आयुक्त डी. पी. करनम, न्यायधीश विभूति खेसान और आई. आई. एल. एस. कूचबिहार की प्रमुख जयती खाड़गा व अन्य
सन्मार्ग संवाददाता
अलीपुरदुआर/कोलकाता : अलीपुरदुआर शहर में पश्चिम बंगाल के सभी कर संबंधित वकीलों के लिए दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन “टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ बंगाल” (टैब) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश राजेश बिंदल ने किया। इस अवसर पर सैल्स टैक्स के आयुक्त डी. पी. करनम, न्यायधीश विभूति खेसान, और आई. आई. एल. एस. कूचबिहार की प्रमुख जयती खाड़गा भी उपस्थित थे। अलीपुअरदुआर शहर के बीचों-बीच स्थापित विशाल होर्डिंग्स ने 500 डेलिगेट्स को आमंत्रित किया। सेमिनार के पहले दिन सामान्य वार्षिक बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सज्जन कुमार तुलसियान को अध्यक्ष, सिद्धार्थ मुखोपाध्याय को महासचिव, और शक्तिपद दे, अशोक गांगुली, कस्तूरी चटर्जी, दीपेन चटर्जी को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके अलावा इंद्रजीत राय को कोषाध्यक्ष और तीन जोनल चेयरमैन के रूप में सुमित गुप्ता, उदय शंकर दास और सुब्रत राय को नियुक्त किया गया। साथ ही, पश्चिम बंगाल के कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी कमेटी में शामिल किया गया।
कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए
इस वर्ष का “टै” (कर कानूनविदों का सर्वोत्तम सम्मान) उत्तर बंगाल के दो वरिष्ठ वकीलों, परितोष चक्रवर्ती (मालदा) और जीवन कृष्ण चक्रवर्ती (कूचबिहार) को प्रदान किया गया। इसके अलावा, जैसे हर वर्ष होता है, संस्थापक दिवस पर 2024 में लॉ की परीक्षा पास करने वाले सदस्य के बच्चों को विशेष स्मारक प्रदान किए गए, ताकि वे कानूनी पेशे में प्रोत्साहित हो सकें। सेमिनार में कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए, जिनमें वकील एस. के. तुलसियान, सी.ए. रोहित कपूर, वकील अमलेश राय, सी.ए. आंचल कपूर (पंजाब), वकील सुब्रत राय, रीता मुखर्जी, हेमांशु कुमार राय प्रमुख थे। पहले दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बेहद आकर्षक और सफल रहा, जिसमें टैब के सदस्य और उनके परिवारों ने भरपूर आनंद लिया। न्यायधीश राजेश बिंदल और अन्य प्रमुख वक्ताओं के विचारपूर्ण भाषण ने सभी को समृद्ध किया और इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक सफलता बना दिया।
:- नेहा सिंह