सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : 2014 के टेट उत्तीर्ण के प्रार्थियों के नाम और अंक प्राथमिक शिक्षा पर्षद ने प्रकाशित किया है। प्राथमिक शिक्षा पर्षद ने टेट पास सूची जारी कर दी है, सूची 1832 पन्नों की है मगर वह पूरी नहीं बतायी गयी। यह देखा गया है कि सूची में कई उम्मीदवारों के नाम खाली हैं। यहां तक कि किसी का नाम भी आरक्षित सूची में नहीं है। 2014 के 1 लाख 24 हजार 952 टेट पास करने वालों की सूची कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राथमिक शिक्षा पर्षद द्वारा प्रकाशित की गई है। वहीं, टेट 2014 में 82 अंक प्राप्त करने वाले ऐसे सात हजार से अधिक आरक्षित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की गयी है। यह सूची भी अधूरी बतायी गयी है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के निर्देेश पर यह सूची प्रकाशित की गयी है। 2014 के आरक्षित टेट नौकरी प्रार्थियों जिन्हें 82 नम्बर मिले हैं, उनकी सूची भी प्रकाशित की गयी।
उल्लेखनीय है कि गत 7 नवंबर को 2017 आरक्षित वर्ग में 82 अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को टेट उत्तीर्ण घोषित किया गया था, लेकिन बोर्ड ने 2014 के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की। इसके बाद हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था। इसके बाद शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा पर्षद ने 2014 के टेट वालों के अंक प्रकाशित किये।
क्या कहना है पर्षद के अध्यक्ष का
प्राथमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा कि पर्षद के पास अभी सम्पूर्ण तालिका नहीं आयी है। कुछ तथ्य नहीं होने के कारण ही यह असम्पूर्ण तालिका प्रकाशित की गयी है। सभी तथ्य आ जाने के बाद पूरी तालिका दी जायेगी। अदालत के निर्देश पर तथा शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के सलाह के बाद यह प्रकाश किया गया।
2014 के टेट पास वालों की तालिका प्रकाशित लेकिन सम्पूर्ण नहीं
Visited 69 times, 1 visit(s) today