
सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : लोकसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है। हालांकि अभी से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपने लोकसभा केंद्र में ‘पाड़ाय-पाड़ाय सुकांत’ की शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे सांसदों को भी इसी तरह सड़क पर उतरने की अपील की। सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘केवल मैंने अपने लोकसभा केंद्र में इसे चालू किया है। लोगों की समस्याएं सुनूंगा। परिसेवाओं को लोगों के और करीब तक लेकर जाऊंगा।’ सुकांत मजूमदार अपने केंद्र में सांसद के तौर पर अपने कार्यों को लोगों तक पहुंचायेंगे।