कृषि, उद्योग व इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जा सकता है जोर
रोजगार को लेकर हो सकती हैं अहम घोषणाएं
पंचायत और लोकसभा चुनाव से पहले अहम है यह बजट
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य का बजट आज विधानसभा में पेश किया जायेगा। सीएम ममता बनर्जी की उपस्थिति में राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगी। बजट से पहले कैबिनेट की बैठक होगी। राज्य के बजट पर राज्यवासियों की नजर है। इस साल राज्य में पंचायत चुनाव होने हैं, वहीं अगले साल लोकसभा चुनाव है। माना जा रहा है राज्य के बजट में कई सौगातें मिल सकती हैं। खासकर के बजट में कृषि, उद्योग व इंफ्रास्ट्रचकर पर विशेष रूप से जोर दिया जा सकता है। राज्य सरकार अपने बजट में राज्यवासियों के लिए क्या-क्या घोषणाएं करती है, कर से लेकर अन्य चीजों पर कितनी राहत मिल सकती है, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
फंड का अभाव, फिर भी सामाजिक योजनाओं में कटौती नहीं
100 दिन रोजगार, ग्रामीण सड़क, आवास व कई योजनाओं में फंड नहीं देने का आरोप राज्य सरकार केंद्र सरकार पर लगा रही है। ऐसे में क्या फंड की कमी के कारण सामाजिक योजनाओं पर काट – छांट होगी? ऐसा नहीं होने की पूरी संभावना है। फंड की कमी की मार झेल रही राज्य सरकार सामाजिक योजनाओं पर किसी तरह की कटौती नहीं करने के मूड में है।
इन सेक्टरों पर विशेष जोर
नवान्न सूत्रों के मुताबिक बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ग्रामीण विकास पर विशेष रूप से जोर दिया जा सकता है। साथ ही रोजगार को लेकर कुछ उल्लेखनीय घोषणाएं हो सकती हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और गरीबों की योजनाओं के लिए कुछ नयी घोषणा होने की उम्मीद लोगों को है।
मुख्य समाचार
मुंबई : लाखों लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर ‘बड़े टप्पू’ का रोल निभाने वालेे राज अनादकट आगे पढ़ें »
काेलकाता : महानगर की सड़क पर एक बार फिर तेज रफ्तार कार से सड़क दुर्घटना हुई। शुक्रवार को बंगाल केमिकल के गेट के सामने भयावह आगे पढ़ें »