कोलकाता के कुछ स्कूल खुल रहे हैं आज से

कोलकाताः कोलकाता के कुछ स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं। चर्च ऑफ इंडिया (सीएनआई) से संबंद्ध स्कूलों में आज से पढ़ाई शुरू हो जायेगी। छात्र-छात्राओं की खातिर ही यह फैसला लिया गया है। सीएनआई से जुड़े सभी स्कूल आज से खुल जायेंगे। मौसम का मिजाज बदला है, ऐसे में बच्चों को परेशानी भी नहीं होगी।
राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी थीं। छुट्टियां बढ़ाने पर काफी बवाल मचा था। अधिकतर लोगों का मानना था कि सुबह स्कूल खोले जा सकते हैं। कोरोना की वजह से स्कूलों के बंद रहने से पहले ही पढ़ाई का काफी नुकसान हो चुका है। इसके बाद भी स्कूलों को लगातार बंद रखने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान हो सकता है।
चर्च ऑफ नार्थ इंडिया से संबद्ध स्कूल आज से खुल रहे हैं। ला मा‌र्टिनियर फॉर गर्ल्स, ला मार्टिनियर फॉर ब्वायज, प्रैट मेमोरियल, सेंट जेम्स, स्कॉटिश चर्च कॉलेजियेट स्कूल में अब बच्चों की पढ़ाई शुरू की जा रही है। ला मा‌र्टिनियर स्कूल के सचिव सुप्रिय धर ने बताया कि सरकार ने जो निर्देश दिया था वह सरकारी स्कूलों के लिए था। बढ़ती गर्मी की वजह से स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया था। अब मौसम बदल रहा है। इसलिए स्कूल खोलने से बच्चों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यही वजह है कि सोमवार से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र पहन ससुराल पहुंचीं परिणीति

नई दिल्ली : राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई। दोनों आगे पढ़ें »

ऊपर