
गंगासागर : गंगासागर मेला में एक महिला तीर्थयात्री के अस्वस्थ होने पर उसे कोलकाता एमआर बांगुर अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया। महिला का नाम चंद्रावती वर्मा (37) है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के केवरापुरम की रहने वाली है। महिला अपने महाराज मिर्ची बाबा के साथ आई थी। जिला शासक सुमित गुप्ता ने बताया कि महिला का सागर ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसे गंगासागर से एयरलिफ्ट किया गया। महिला के साथ उसके बाबा को भेजा गया।