कोलकाता : पर्णश्री थानांतर्गत कार्तिक चंद्र दास रोड स्थित मकान से एक वृद्धा का झुलसा हुआ शव बरामद किया गया। मृतका का नाम निभा पोले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृत निभा पोले अपनी छोटी बेटी और दामाद के साथ रहती थी। वे लोग मकान के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट में रहते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय वृद्धा का दामाद काम पर गया था। उसकी बेटी नातिन को लेकर ट्यूशन पढ़ाने के लिए गयी थी। रात को घर लौटने पर वृद्धा की बेटी ने मां को झुलसी हुई अवस्था में घर के अंदर पड़ा पाया। घटना की सूचना पर्णश्री थाने की पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे विद्यासागर अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार एक साल के अंदर वृद्धा की बड़ी बेटी और दामाद की मौत हो गयी थी। इसके कारण वह मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी।
पर्णश्री में वृद्धा का झुलसा हुआ शव मिला
Visited 46 times, 1 visit(s) today