टूटा 10 वर्षों का रिकॉर्ड, अक्टूबर में ही रहा सबसे ठण्ड दिन

शनिवार को कोलकाता का तापमान 20 डिग्री से नीचे
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : काली पूजा के बाद से ही कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में मौसम बदल गया है। सुबह में लोगों को हल्की ठण्ड का भी अनुभव हो रहा है। हालांकि दोपहर हाेते – होते यह ठण्ड गायब हो जा रही है, लेकिन रात तक फिर ठण्ड का अनुभव लोगों को हो रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कोलकाता का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो स्वाभाविक से 3 डिग्री नीचे है। गत 10 वर्षों में पहली बार अक्टूबर महीने में न्यूनतम तापमान इतना कम हुआ है। इससे पहले वर्ष 2012 में 28 अक्टूबर को शहर का तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। 10 वर्षों का यह रिकॉर्ड शनिवार को कोलकाता में टूटा।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि फिलहाल कोलकाता व आस-पास के इलाकों में गर्म मौसम ही बना रहेगा। अगले 5 दिनों में तापमान में कुछ खास फेरबदल होने की संभावना नहीं है। ठण्ड आने में अभी देरी है, वहीं सुबह के समय इसी तरह की ठण्ड का अनुभव लोगों को होगा। भोर के समय में कुहासा छाया रहेगा। यहां उल्लेखनीय है कि काली पूजा के बाद ही कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में ठण्ड का अनुभव लोगों को होता है, लेकिन जमकर ठण्ड दिसम्बर तक ही पड़ती है। वहीं नवम्बर व फरवरी महीने से फिर ठण्ड कुछ कम होने लगती है। दिवाली के समय बंगोपसागर में चक्रवात सितरांग तैयार हुआ था। तूफान का सीधे तौर पर राज्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन बारिश हुई थी। उस समय ही मौसम विभाग ने कहा था कि सितरांग के बाद राज्य का तापमान धीरे-धीरे कम होगा। वहीं शनिवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। शहर की हवा में सर्वाधिक आर्द्रता 90% व न्यूनतम आर्द्रता 46% रही।
छठ पूजा पर ऐसा रह सकता है मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि आज यानी रविवार को छठ पूजा के दिन आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। इस दिन सुबह से ही कुहासे की अनुभूति लोगों को होगी। हालांकि राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 4-5 दिनों तक आसमान में बादल रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। वहीं काेलकाता का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है जबकि शाम के बाद तापमान कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

अक्‍टूबर में रहेगी व्रत-त्‍योहारों की धूम, जान लें कब पड़ेंगे नवर‍ात्रि, दशहरा

कोलकाता : चातुर्मास के दौरान कई महत्‍वपूर्ण व्रत-त्‍योहार पड़ते हैं. इसे त्‍योहारों का मौसम भी कहा जा सकता है। इस साल अधिकमास पड़ने के कारण आगे पढ़ें »

ऊपर