बस एक क्लिक में पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

1.जवाद से लगातार बारिश, कल तक अलर्ट

जवाद चक्रवाती तूफान ने अपनी ताकत खो दी है। हालांकि इसके डिप्रेशन में बदलने के साथ ही महानगर के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है। चक्रवात की दहशत के बीच दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

2. जन्मदिन पार्टी में जा रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

झारखंड के जमशेदपुर के बहरागोड़ा मटियाल के पास सड़क हादसे में कोलकाता के एक दंपति की मौत हो गई है, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बहरागोड़ा मटियाल के पास गलत दिशा में आ रही 10 चक्के वाली भारी वाहन के कार को सामने से टक्कर मारने के दौरान घटी।

3. मौसम है खराब, ट्रेन से मालदह जायेंगी मुख्यमंत्री

चक्रवाती तूफान का असर मंगलवार तक रह सकता है। पिछले दो दिनों से बारिश जारी है। खराब मौसम को देखते हुए सीएम ममता बनर्जी के जिला सफर जाने के पथ में बदलाव किया गया है।

4. बारिश भी नहीं रोक पायी प्रचार के जोश को

चक्रवात के असर के कारण महानगर में लगातार बारिश जारी है। रविवार की सुबह से ही दिनभर बारिश हाेती रही है। इसके बीच उम्मीदवार प्रचार में उतरे। बारिश के बीच प्रचार का जोश देखने को मिला। तृणमूल उम्मीदवार घर – घर पहुंचकर लोगों का आशीर्वाद मांगा। अन्य पार्टियां भी इस दिन प्रचार में पीछे नहीं रही।

5. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए कोलकाता नगर निगम अलर्ट मोड पर हैं। राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं और नगर निकायों के अधिकारी सतर्क हैं।

6. ठग ‘सुंदरी’ के प्रेम के चक्कर में सेक्सटोर्शन के शिकार हो रहे हैं लोग। महानगर में लगातार बढ़ रहा है सेक्शटोर्शन के मामले। कोलकाता पुलिस के जागरुकता अभियान के बावजूद लोग हो रहे हैं शिकार।

7. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को नगालैंड में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 11 आम नागरिकों के मारे जाने की घटना की व्यापक जांच कराने की मांग की है।

8. चार दिनों से लापता रहे जयगांव थाना के ट्रैफिक एएसआई रतन कर का शव झाड़ियों से मिला। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गयी है। रविवार को उनका शव अलीपुरद्वार के हासीमारा स्थित बीच चाय बागान से सटे भूटान गामी एशियन हाईवे के पास के झाड़ियों से मिला है।

9. सीएम ममता बनर्जी के भाई गणेश बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र पहन ससुराल पहुंचीं परिणीति

नई दिल्ली : राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई। दोनों आगे पढ़ें »

ऊपर