राजगंज : पहले प्रेमी ने प्रेमिका का काटा गला फिर खुद भी की आत्महत्या

Fallback Image

– शादीशुदा महिला से प्यार करता था किरण
– बाथरूम से रिया का गला कटा शव बरामद
– एनजेपी क्षेत्र में ट्रेन से बरामद हुआ प्रेमी का शव
– कत्ल के बाद युवक ने सोशल साइट पर वीडियो डाल स्वीकारा जुर्म
राजगंज
: राजगंज के फूलबाड़ी-2 ग्राम पंचायत के चतूरागछ खाटाल बस्ती इलाके में मंगलवार की सुबह घर के शौचालय से एक गृहिणी का गला कटा शव बरामद होने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृत महिला का नाम रिया बिस्वास (28) है। मंगलवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव ट्रेन से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक का नाम किरण देबनाथ (25) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों घटनाओं का एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के तहत पुलिस ने अनुमान जताया था कि गृहिणी की हत्या का इस आत्महत्या करने वाले युवक से कोई संबंध नहीं है। लेकिन बाद में पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पाया कि किरण का रिया का अवैध संबंध था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले किरण ने रिया की हत्या करने की बात कबूल करते हुए वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था। इसे देख पुलिस को शक हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, किरण ने पहले रिया की हत्या की फ‌िर आत्महत्या कर ली। फेसबुक पर डाले गए किरण के वीडियो ने कई लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में वह कह रहा था कि वह रिया से बहुत प्यार करता था। वीडियो में किरण कहता है वह उसके बिना नहीं रह सकता। इसलिए उसने उसे मार डाला। वह उसे नहीं मारता। जेल में जाने के डर से उसने भी आत्महत्या कर लिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अमिय अपनी पत्नी रिया व पांच साल के बेटे के साथ राजगंज के फुलबाड़ी 2 ग्राम पंचायत के चतुरागछ खटाल बस्ती में रहता था। वे नादिया के मूल निवासी है। काली पूजा के बाद, अमिय अपने भाई के साथ नादिया से अपनी आजीविका के लिए इस घर में आए। दोनों भाई बढ़ई का काम करते थे। रविवार को मां को लाने की बात कहकर दोनों भाई नदिया के लिए रवाना हो गए। रिया अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बच्चे की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर की ओर दौड़ पड़े। बच्चे से पूछने के बाद वह उन्हें बताता है कि मां नहीं मिल रही है। उसके बाद पड़ोसियों को घर के शौचालय में गला कटा हुआ महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। विशेष सूत्रों के अनुसार, रिया के कुछ से एक युवा पड़ोसी किरण देबनाथ के साथ अवैध संबंध थे। करीब एक महीने पहले रिया व किरण घर से भागे भी थे, लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते वापस आ गए। इस घटना को लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। इसके बाद से रिया व किरण अलग हो गए। रविवार रात रिया अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। उस मौके पर किरण महिला के घर में घुस गया और बेरहमी से उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के विषय में सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि युवती के शव के बगल में एक युवक का आधार कार्ड मिला। उनके पति-पत्नी के रिश्ते में एक तीसरा व्यक्ति था। महिला का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। युवती के प्रेमी ने फेसबुक लाइव पर अपने डिप्रेशन के बारे में बताया है। उनके पास वह वीडियो है। हालांकि जांच के लिहाज से इससे आगे कुछ भी कहना संभव नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

गाय के दूध में पाया गया खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस, क्या …

नई दिल्ली : H5N1 बर्ड फ्लू को लेकर एक्सपर्ट्स पहले ही काफी चिंतित हैं। उनकी मानें तो ये बीमारी बहुत तेजी से फैल सकती है आगे पढ़ें »

सिंघम 3 का पोस्टर हुआ रिलीज, लेडी Singham बनकर नजर आई दीपिका

मुंबई : रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 यानी सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका पादुकोण आगे पढ़ें »

ऊपर