
खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत केसियाड़ी थाना क्षेत्र के भसरा इलाके में पुलिस ने बुधवार की रात को जुए के एक अड्डे पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भसरा इलाके में जुए का यह अड्डा लंबे अरसे से चल रहा था। जिसके बारे में लोगों ने कई बार पुलिस को शिकायत भी की थी। जिसके बाद पुलिस की ओर से वहां छापामारी अभियान चलाकर 3 लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने नकद रुपये भी बरामद किया गया है। सम्बंधित धाराओं के तहत मामला नामजद कर सभी अभियुक्तों का गुरुवार को खड़गपुर महकमा अदालत में चालान कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।