कोलकाता में पिछले 5 वर्षों में 6% तक बढ़ी प्रॉपर्टी की कीमतें

बंगलुरु व हैदराबाद में सबसे अधिक कीमतें बढ़ी
सन्मार्ग संवाददाता

कोेलकाता : रेसिडेंशियल रियल इस्टेट में निवेश घर खरीदने की तुलना में काफी अलग बात होती है। जब बात निवेश से रिटर्न आने की हो तो यह जानना काफी अहम होता है कि हाउसिंग सेक्टर कैसा चल रहा है। निवेश से रिटर्न की दृष्टि से देखने पर मुख्य तौर पर 2 मुद्दों पर विशेष फोकस की आवश्यकता है जिनमें कैपिटल अप्रिशिएशन और रेंटल यील्ड शामिल है। एनाराॅक ग्रुप द्वारा किये गये रिसर्च में सामने आया है कि कोलकाता में पिछले 5 वर्षों में औसत तौर पर प्रॉपर्टी की कीमतें 6% तक बढ़ी है। देश के टॉप 7 शहरों में यह रिसर्च किया गया जिसमें देखा गया कि वर्ष 2018 में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 5,551 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 2022 में 6,150 रु. प्रति स्क्वायर फीट पर पहुंच गयी है। ऐसे में इन 7 शहरों में प्राॅपर्टी की कीमतें औसतन तौर पर 11% से अधिक बढ़ी है। वहीं सालाना वृद्धि पर गौर करने पर पता चलता है कि कीमतें सबसे अधिक गत वर्ष 2022 में 6% बढ़ी हैं। वहीं बाकी के 4 वर्षों में या तो कोई बदलाव नहीं देखा गया अथवा 3 से 4% की ही सालाना वृद्धि 2020 की तुलना में 2021 में देखी गयी। कोविड-19 से पहले मांग में कमी रहने के कारण प्रॉपर्टी की कीमतें भी रेंज में थीं। एनसीआर, कोलकाता, एमएमआर, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई व बंगलुरु में एनारॉक द्वारा रिसर्च की गयी थी। इस कारण कोविड के बाद बढ़ी कीमतें एनारॉक ग्रुप के रिसर्च के सीनियर डायरेक्टर एण्ड हेड प्रशांत ठाकुर ने कहा, ‘कोविड काल के बाद शहरों में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ गयी और इसके साथ ही डेवलपर्स का इनपुट कॉस्ट भी बढ़ा जिस कारण वर्ष 2021 और 2022 में कीमतें बढ़ी। इसके अलावा एक और फैक्टर यह भी है कि काफी बिक्री ब्रांडेड डेवलपर्स कर रहे हैं जो भारी मांग और बढ़ते कंस्ट्रक्शन कॉस्ट के कारण प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाने से पीछे नहीं हटते हैं।
बंगलुरु और हैदराबाद में सबसे अधिक बढ़ी कीमतें
प्रॉपर्टी की कीमतों में बंगलुरु और हैदराबाद में सबसे अधिक वृद्धि गत 5 वर्षों में देखी गयी। यहां औसतन कीमतों में 10% की वृद्धि दर्ज की गयी। बंगलुरु में वर्ष 2018 में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 4,894 रु. थी जाे 2022 में 5,570 रु. प्रति स्क्वायर फीट पर जा पहुंची। वहीं हैदराबाद में 2018 में 4,218 रु. प्रति स्क्वायर फीट की तुलना में 2022 में प्रॉपर्टी की कीमतें 4,620 रु. प्रति स्क्वायर फीट पर पहुंच गयी।
कोलकाता में हुई 6% तक की वृद्धि
गत 5 वर्षों में कोलकाता में प्रॉपर्टी की कीमतों में 6% तक की वृ​द्धि दर्ज की गयी है। एनारॉक के रिसर्च के अनुसार, कोलकाता में 2022 के अंत में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 4,625 रु. प्रति स्क्वायर फीट के आसपास रही जब​कि साल 2018 में यह 4,378 रु. प्रति स्क्वायर फीट थी। गत 5 वर्षों में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 4,478 रु. प्रति स्क्वायर फीट हुई और ऐसे में गत 5 वर्षों के दौरान प्रॉपर्टी की कीमतों में 6% की वृद्धि हुई है।
इस साल भी कीमतें बढ़ने की संभावनाबड़े शहरों में फिलहाल प्रॉपर्टी की कीमतें और 5 से 8% तक बढ़ने की संभावना जतायी गयी है। हालांकि इसके साथ ही मांग भी अच्छी बनी रहेगी और किराये की मांग भी बढ़ने की संभावना है। किफायती घरों के बजाय लोगों का रुझान बड़े घरों की ओर अधिक हो सकता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

नवरात्रि का आठवां दिन आज, ऐसे करें मां महागौरी की पूजा, जानें मां का स्वरूप, पूजा-वि​धि व मुहूर्त

कोलकाता : चैत्र मास के शुक्लपक्ष में मनाई जाने वाली नवरात्रि के आठवें दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा का विधान है। माता आगे पढ़ें »

सिंगुर से ममता ने की पथश्री योजना की शुरुआत

बनेंगे 12000 कि.मी. ग्रामीण रास्ते आज से सीएम का 2 दिनों का धरना शुरू सन्मार्ग संवाददाता सिंगुर/कोलकाता : पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीएम ममता आगे पढ़ें »

ऊपर