
कोलकाता : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता आयी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मूर्मू का यह पहला बंगाल दौरा है। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से राष्ट्रपति के सम्मान में सोमवार की शाम नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के मुख्य सचिव सहित मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। सीएम ममता ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी का स्वागत।