
हावड़ा : स्कूल की तरफ जा रही बच्चों से भरी पूलकार भयावह दुर्घटना का शिकार हो गयी। घटना उलूबेड़िया थानांतर्गत कुशबेडिया इलाके की है। दुर्घटना के समय वाहन में 4 छात्राएं थीं। वे सभी घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्राओं में एक को गंभीर चोट आयी है। हादसे में पूलकार ड्राइवर भी घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद घायलों काे उद्धार करने व अस्पताल पहुंचाने में प्रशासन की ओर से कोई तत्परता नहीं दिखायी गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर उलूबेड़िया थाने की पुलिस पहुंची। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़े कल का सन्मार्ग।